संवाददाता समाचार टाउन
कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के एक गांव की एक महिला ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब एक माह से कुछ अज्ञात नंबरों से उसे और उसके परिजनों को लगातार परेशान किया जा रहा है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर कई अलग-अलग अज्ञात नंबरों से फोन आते हैं।
फोन करने वाला व्यक्ति न केवल उसके साथ गाली-गलौज करता है, बल्कि मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहा है। हद तो तब हो गई जब वह व्यक्ति ने पीड़िता के परिजनों के मोबाइल नंबरों पर अश्लील फोटो भेजने शुरू कर दिए। बार-बार की जा रही इस हरकत से तंग आकर पीड़िता ने कोतवाली कायमगंज पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
और अश्लील फोटो भेजें जाने वाले नंबरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

