Breaking
6 Mar 2026, Fri

9 वर्षीय बालिका के साथ युवक ने किया दुष्कर्म पीड़ित को हायर सेंटर किया गया रेफर।

संवाददाता समाचार टाउन

 

कोतवाली कायमगंज क्षेत्र एक गांव निवासी 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का एक मामला आज सामने आया जब बालिका रोती बिलखती हुई घर पहुंची।जानकारी के अनुसार बालिका सुबह करीब 8 बजे अज्ञात कारणों के चलते खेत पर गई थी।तभी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया।उसकी बाद बालिका खून में लथपत नाजुक हालत में रोती बिलखती हुई अपने घर पहुंची।खून का रिसाव होने पर जब बालिका की हालत गंभीर हो गई तब परिजन बालिका को लेकर सायं लोहिया अस्पताल पहुंचे।

लोहिया अस्पताल से शाम को 112 नंबर पर घटना की जानकारी दी गई।बालिका के साथ दुष्कर्म होने व उसकी हालत गंभीर होने की जानकारी मिलते ही तत्काल प्रभाव से मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों के साथ साथ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह करीब 5 बजे लोहिया अस्पताल पहुंची।

खून का रिसाव बंद न होने के कारण बालिका की हालत चिंता जनक बताई जा रही है।पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि कायमगंज क्षेत्र की 9 बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की जानकारी 112 नंबर पर दी गई।उन्होंने बताया कि बेहतर इलाज के लिए बालिका को कानपुर हैलेट रेफर किया गया है।आरोपी की पहचान हो गई है उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!