Breaking
5 Mar 2026, Thu

दिल्ली में धमाके के बाद फर्रुखाबाद में पुलिस अलर्ट बस अड्डा,रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान संदिग्धों से की पूछताछ।

संवाददाता समाचार टाउन

 

फर्रुखाबाद:दिल्ली के लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के पास हुए एक जोरदार धमाके से आस पास का इलाका दहल गया।जानकारी के अनुसार बताया गया है कि यहां धमाका एक कार में हुआ है।इस घटना के बाद पूरे प्रदेश में प्रशासन अलर्ट कर दिया गया है।इसकी दौरान फर्रुखाबाद में भी प्रशासन अलर्ट मूड में नजर आ रहा है।जिला पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियो से पूछताछ की और संघन चेकिंग अभियान चलाया।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की गई।वही सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में सिटी में संघन चेकिंग अभियान चला कर गाड़ियों को चेक किया गया। सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि यह अभियान उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाया जा रहा है।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बस अड्डे, रेलवे स्टेशन चौक चौराहों पर संघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।थाना मऊ दरवाजा पुलिस के साथ टाउन हॉल सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चालू है।

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन, ढावा,होटल,धर्मशाला, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने को कहा।जिला पुलिस को भ्रमण कर पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हाई अलर्ट को लेकर सभी थानों को अलर्ट मूड में रहकर संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!