संवाददाता समाचार टाउन
–रेलवे स्टेशन के समीप बाग में पड़ा मिला, गले पर मिले गहरे निशान, शिनाख्त के प्रयास जारी, डीआईजी और एसपी ने भी की जांच
कायमगंज स्थित श्यामनगर गांव के पास रेलवे स्टेशन से सौ मीटर दूरी स्थित आम के बाग में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बाग में करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतका के गले पर मिले निशानों को देखते हुए गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। डीआईजी और एसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।

फोटो परिचय घटनास्थल पर जांच करते डीईजी,एसपी,एएसपी सीओ व अन्य
जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के समीप स्थित जफर खान के आम के बाग में सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए गए थे। वहां उन्होंने एक महिला का शव पड़ा देखा। मृतका लाल-सफेद रंग का स्वेटर और काले रंग की प्रिंटेड पजामी पहने हुए थी। महिला का रंग गेहूंआ है।ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घंटों की मशक्कत के बाद भी स्थानीय लोग महिला की पहचान नहीं कर सके।

घटना स्थल पर पुलिस कर्मियों से जानकारी करते डीईजी व एसपी
घटनास्थल की स्थिति को देखकर इलाके में हलचल मच गई। महिला के गले पर कसने के गहरे निशान पाए गए हैं। और जीभ निकली थी। स्थानीय लोगों और पुलिस को अंदेशा है कि हो सकता महिला के साथ पहले दरिंदगी की गई और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव यहां फेंक दिया हो। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वही अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से रेलवे स्टेशन और श्याम नगर गांव काफी नजदीक हैं, ऐसे में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की आवाजाही की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव को छिपाने का लग रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया है। शव को मोर्चरी के लिए भेजा गया है। इधर घटना की जानकारी कर डीआईजी हरीश चन्दर, एसपी आरती सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचे। जहां घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक बताया कि फॉरेंसिक टीम के माध्यम से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला की हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की फोटो आसपास के जनपदों के थानों में भेजी गई है ताकि पहचान हो सके

