Breaking
6 Mar 2026, Fri

कायमगंज,संवाददाता:-

दिल्ली में कायमगंज के युवक की हादसे में मौत हो गई। शव घर आते ही कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला लोकमान्य गंगा दरवाजा निवासी सदन चतुर्वेदी का 22 वर्षीय अनुराग 3 साल से दिल्ली में रहकर नौकरी करता था।

2 अक्टूबर की शाम को वह मोटरसाइकिल से वापस अपने कमरे पर जा रहा था तभी रास्ते में मोटरसाइकिल व स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में अनुराग की मौत हो गई। पुलिस के द्वारा हादसे की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजन दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

शुक्रवार की देर रात युवक का शव घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जवान बेटे की मौत पर परिजनों के चीत्कार से लोगों के दिल दहल गए। मृतक की मां सीमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। मृतक शादी नहीं हुई थी। शनिवार को शमशाबाद स्थित ढाई घाट पर युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!