Breaking
6 Mar 2026, Fri

कोचिंग सेंटर एफएसएल,रिपोर्ट में बारूद या किसी विस्फोटक पदार्थ के मिलने की पुष्टि नहीं।

संवाददाता समाचार टाउन:-

फर्रुखाबाद:- थाना कादरीगेट क्षेत्र के एक कोचिंग सेंटर में अचानक हुए विस्फोट में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी,जबकि पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।घटना के बाद सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्मों पर बारूद से विस्फोट होने की अफवाहें तेजी से फैल गई थीं।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एटीएस,बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को जांच में लगाया था।टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर विभिन्न सैंपल जांच के लिए भेजे थे।

धमाके के मामले में बड़ा खुलासा:-

फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट में बारूद या किसी विस्फोटक पदार्थ के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट किया गया है कि धमाका सेफ्टी टैंक में वेंटिलेशन की कमी और मेथेन गैस के जमाव होने के कारण हुआ था।अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि एफएसएल की जांच रिपोर्ट के अनुसार यह कोई बारूदी विस्फोट नहीं था,बल्कि गैस प्रेशर से हुआ हादसा था।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान एटीएस और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए थे।रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अब यह साफ हो गया है।कि हादसा तकनीकी कारणों से हुआ,किसी साजिश या आपराधिक गतिविधि से इसका कोई संबंध नहीं है।


एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। एएसपी डॉ. संजय कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असत्य जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक जांच ने स्पष्ट कर दिया है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था,न कि कोई बारूदी विस्फोट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!