संवाददाता समाचार टाउन
-लकवाग्रस्त बुजुर्ग और पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत से शहर में सनसनी
कायमगंज नगर के मोहल्ला गंगादरवाजा कूचा में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात लुटेरों ने लूटपाट के इरादे से एक घर में घुसकर 70 वर्षीय लकवाग्रस्त पुरुषोत्तम कौशल और उनकी 65 वर्षीय पत्नी पुष्पा की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के समय घर में सामान बिखरा पड़ा मिला, जिससे लूटपाट की पुष्टि हो रही है। दिनदहाड़े हुई इस दोहरी हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

वारदात का खुलासा तब हुआ जब मोहल्ला कूचा में दोपहर करीब डेढ़ बजे दूधिया बृजेश गुप्ता दूध देने पहुंचा। दरवाजा धक्का देने पर खुल गया। अंदर आंगन में पुष्पा का शव पड़ा देख वह चीख पड़ा। कमरे के अंदर बेड पर पुरुषोत्तम का शव बिजली के तार से कसा हुआ मिला। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सभासद सचिन कश्यप की सूचना पर इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी और सीओ राजेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी आरती सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को घर की अलमारी, सेफ और स्टोर रूम का बक्सा खुला मिला है, जिससे साफ है कि बदमाशों ने इत्मीनान से लूटपाट की। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले आंगन में वृद्धा को दबोचा और शोर मचाने पर कमरे में लेटे बुजुर्ग की हत्या कर दी।

बीमारी ने छीनी थी चलने की शक्ति, बदमाशों ने छीन ली सांसें।
–गंगादरवाजा के मोहल्ला कूचा की है बातदात, नगर में फैली सनसनी, सभी हदप्रभ , बेटी के आने का इंतजार
कायमगंज, संवाददाता मोहल्ला गंगादरवाजा में हुई दोहरी हत्या ने कई अनसुलझे सवाल छोड़ दिए हैं। पुरुषोत्तम कौशल कभी खरबूजे के बीजों का कारोबार करते थे, लेकिन वक्त की मार ने उन्हें बिस्तर पर ला दिया। कई साल पहले लकवा मारने के बाद उन्होंने परचून की दुकान भी चलाई, लेकिन पिछले दो साल से वह पूरी तरह बिस्तर पर थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दंपति अपना मकान बेचने की योजना बना रहे थे।

फोटो परिचय घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
हालांकि उनके दामाद ने इसके लिए मना कर दिया था। पुलिस ने दंपति के बारे में हर चीज जानने की कोशिश की। पुलिस को बताया गया है कि मकान की दूसरी मंजिल पर एक पापड़ी विक्रेता किराये पर रहता था, उसी ने दंपति की गोद ली हुई बेटी गुनगुन की शादी सत्यम गुप्ता निवासी एटा से कराई थी।

फोटो परिचय घर के बाहर लगी भीड़
घने इलाके में इस वारदात से सभी हैरान है उनका कहना है कि आखिरकार लुटेरे कैसे दाखिल हुए किसने उनकी हत्या की। पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है।
इनसेट
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आसपास भी नजर लगाए है। मोहल्ले में कौन व्यक्ति आया। लेकिन जिस गली में मकान है वहां कैमरा नहीं लगा है। इससे पुलिस की चुनौती बढ़ गई है। पुलिस अब सुबह से लेकर वारदात के बीच के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में गली में आने जाने वाले हर व्यक्ति को ट्रेस करेंगी। क्योंकि जिस गली में मकान है वह गली अंदर से बंद है। जिसने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। वह गली के बाहर जरूर निकलेगा।

फोटो परिचय घटनास्थल का जायजा लेती एसपी आरती सिंह
इनसेट
गंगादरवाजा कूचा में हुए बुजुर्ग दंपति हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कन्नौज से डॉग स्क्वाड टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में जुटेगी।

गुरुवार को दिनदहाड़े हुई दंपति की हत्या के बाद पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
इनसेट
जल्द होगा खुलासा: एसपी
घटनास्थल पर पहुंचीं एसपी आरती सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या लग रही है। खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बेटी गुनगुन, जो वर्तमान में हरियाणा में है, उसको सूचना दे दी गई है। उसके आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जांच की जा रही है। जल्द खुलासा होगा।

