Breaking
6 Mar 2026, Fri

फर्रुखाबाद की कोशिंग सेंटर में भीषण विस्फोट,दो की मौत,बाइक 50 मीटर दूर गिरी।

फ़र्रुखाबाद की एक लाइब्रेरी में शनिवार को विस्फोट हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 5 छात्र समेत 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल फ़र्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विस्फोट इतना भयानक था कि 1 किलोमीटर दूर तक आवाज़ सुनाई दी। ब्लास्ट में लाइब्रेरी के दरवाज़े और बेंच टूट गए। बाहर की स्लैब और पक्की दीवारें 50 मीटर दूर जा गिरीं। बाहर लगी लोहे की जाली 150 मीटर दूर पानी के गड्ढे में जा गिरी। कुछ छात्रों के शरीर के मांस के लोथड़े दूर जाकर गिरे।

घायलों का हाल जानने के लिए डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह लोहिया अस्पताल पहुँचे।

लाइब्रेरी में ब्लास्ट के बाद बाहर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए 7 घायलों में से दो युवक को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सीएमओ के अनुसार, एक गंभीर रूप से घायल युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इसके अलावा दो बच्चों को भी बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए हैं।मामला सातनपुर मंडी के पास स्थित लाइब्रेरी का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!