Farrukhabad:
खबर फर्रुखाबाद से है जहां हिन्दुओं को जागरुक करने के लिए सशस्त्र सन्यासी यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान सन्यासियों ने शस्त्रो का प्रदर्शन किया। नगर वासियों ने जगह जगह पर यात्रा का स्वागत किया।
हाइलाइट्स-
-हिन्दुओं को जागरुक करने के लिए निकली यात्रा
-यात्रा में सन्यासियों ने किया शस्त्रो का प्रदर्शन
-लोगों ने जगह जगह पर किया यात्रा का स्वागत
-शिव शक्ति अखाड़ा की ओर निकाली गई यात्रा
नगर में निकाली सशस्त्र सन्यासी यात्रा
फर्रुखाबाद के कायमगंज नगर के शिवाला भवन से शिव शक्ति अखाड़ा की ओर से सशस्त्र सन्यासी यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या मे लोगों की भीड उमडी। यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ और लोगों ने पुष्पवर्षा की। य़ात्रा में शामिल शिव शक्ति अखाड़ा के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यात्रा लोकमन, चौराहा, लोहाई बाजार, श्यामा गेट, बजरिया, काजम खां, तहसील रोड़, पुल गालिब तिराहा, चिलांका, पटवन गली, भूसा मण्डी चौराहा होते हुए शिवाला मंदिर में जाकर सम्पन्न हुई। जिसमें हिन्दुओं को एक जुट करने का आवाहन किया गया। यात्रा के दौरान शस्त्रों का प्रदर्शन कर हिंदू समाज को आने वाले समय में संभावित धर्म युद्द के लिए तैयार रहने की प्ररेणा दी। यात्रा का उद्देश्य हिंदू धर्म व संस्कृति के प्रति लोगों को जागरुक करना है। यात्रा में शामिल सन्यासियों ने तलवार, भाला, बरछी व अन्य शस्त्रों का प्रदर्शन किया।
लोग रहे शामिल
सशस्त्र सन्यासी यात्रा में अरुण दुबे, अमरदीप दीक्षित, राजेंद्र अग्निहोत्री, मुकेश दुबे, प्रदीप सक्सेना, ओमकारेश्र्वर पाठक,शिवम रस्तोगी, पुनीत रस्तोगी, अजय गुप्ता, देवेन्द्र दुबे, अनूप चौबे, रिंकू कौशल, शिव मंगल कौशल, नरेश शर्मा, अमर गुप्ता, रमेश रस्तोगी, जितेन्द्र रस्तोगी, अखिल, अनुराग, अंकित, अंशुल, मयंक, जय किशन गुप्ता व ऋतिक अन्य मौजूद रहे।