Breaking
16 Jan 2026, Fri

Farrukhabad:

खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां खड़े डंपर से रोडवेज बस टकरा गई। हादसें में एक युवती की मौत हो गई। जबकि कई अन्य सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।        

हाइलाइट्स-

-खड़े डंपर से टकराई रोडवेज की बस
-हादसे में एक की मौत, कई घायल
-घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी
-इटावा बरेली हाईवे की है घटना

 क्या है पूरा मामला
शुक्रवार की सुबह दिल्ली से हरदोई जा रही परिवहन निगम की एक बस इटावा बरेली हाईवे पर गांव जैनपुर के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आसपास ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को राजेपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर घायल आठ यात्रियों का इलाज लोहिया अस्पताल में चल रहा है। वही डॉक्टर वैभव यादव ने 19 वर्षीय सहाना को मृत घोषित कर दिया। सहाना की मां नूरजहां ने बताया वह परिवार के साथ नोएडा में रहती हैं। उनके ससुर की मौत हो गई है। उसी में शामिल होने के लिए परिवार के 13 लोगों के साथ रोडवेज बस से जनपद हरदोई के गांव मरसा स्थित ससुराल जा रहे थे। इस दौरान जैनपुर के पास हादसा हो गया। इसमें मेरी बड़ी पुत्री सहाना की मौत हो गई और परिवार के कई लोग घायल हैं। वहीं चिकित्सक ने दिल्ली के पटपड़गंज निवासी 40 वर्षीय सुनील की पत्नी शशि और निजामुद्दीन के 30 वर्षीय पुत्र राजा गांव सुरसा निवासी को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया है।

अस्पताल पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी
हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी अस्पताल जा पहुंचे। उन्होंने घायलों के हालचाल जाने। शव को मोर्चरी में रखवाया। गंभीर घायलों को यहां से रेफर कराया और मामले की जानकारी उच्चा अधिकारियों को दी उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर उपचार करने की बात कही।

अस्पताल में इनका हुआ इलाज
सड़क पर खड़े डंपर में पीछे से इस रोडवेज बस में स्वर हरदोई जनपद के सुरसा गांव निवासी सहाना, जीशान, शाहीन, शबनम, हर्षित, शाहनूर, राजा और शशि को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया था। वहीं अन्य घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!