Farrukhabad, kaimganj:
जनपद फर्रुखाबाद में मौसम ने करवट ले ली है। जिले में सीजन का पहला कोहरा छाया है। सुबह से ही लोग घर से गर्म कपड़ो में निकलते दिखाई दिए। फर्रुखाबाद का तापामन 21 वही कायमगंज का तापमान 20 डिग्री तक पहुंचा।
हाइलाइट्स-
-जनपद में सीजन का पहला कोहरा छाया
-सुबह से ही लोग गर्म कपड़ो में नजर आए
-कायमगंज में तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया
-कोहरे के चलते धीमी हुई वाहनो की रफ्तार
सर्दी ने दी दस्तक
बुधवार की रात में तापमान में गिरावट के साथ गुरुवार की सुबह सर्दी के सीजन का पहला कोहरा धाया। शहर के आसपास के क्षेत्रों में कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम रही। सुबह लोग जागे तो उन्हे घऱ, रोड़ व खेतो में कोहरा नजर आया। सुबह से ही लोग गर्म शॉल, जैकेट, वुलन ट्रैक सूट पहने नजर आए। आज फर्रुखाबाद में तापमान 21 डिग्री वहीम कायमगंज में तापमान 20 डिग्र दर्ज किया गया। सुबह से ही कोहरे की सफेद चादर इतनी घनी थी। कि लोगों को सड़को पर वाहन की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। रोड़ो पर वाहन लाईट जलाकर रेंगते नजर आए। सुबह शाम हल्की ठंडक की वजह से लोगों ने पहले से ही घरों में एसी का प्रयोग करना बंद कर दिया। आलम यह कि लोगों ने अब घरो में कंबल आदि निकाल लिए है।