संवाददाता समाचार टाउन
–श्यामागेट की सबसे बड़ी होली जली, शेष 215 स्थानों पर बुधवार सुबह होगा दहन
कायमगंज नगर और ग्रामीण अंचलों में रंगों के पर्व होली की शुरुआत सोमवार देर रात होलिका दहन के साथ हो गई। नगर और क्षेत्र के 18 प्रमुख स्थानों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया। वहीं, शेष 215 चिन्हित स्थानों पर अब बुधवार सुबह होलिका दहन की तैयारी है, जिसके बाद रंगों की होली खेली जाएगी।

फोटो परिचय ट्रांसपोर्ट पर बुधवार को होगा होलिका दहन
सोमवार देर रात नगर और क्षेत्र के जिन 18 स्थानों पर होलिका दहन हुआ, उनमें श्यामागेट की सबसे बड़ी होली मुख्य आकर्षण रही। इसके अलावा पृथ्वी दरवाजा पर दो अलग-अलग स्थानों और बजरिया रामलाल स्थित होलिका का दहन किया गया। देर रात तक इन स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही, जिन्होंने होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 233 स्थानों पर होलिका दहन होना था। अब तक 18 स्थानों नगर व क्षेत्र मिलाकर होलिका दहन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। शेष 215 जगहों पर बुधवार की सुबह शुभ मुहूर्त में होलिका जलाई जाएगी। इसके तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में अबीर-गुलाल और रंगों का त्योहार हर्षोल्लास के साथ शुरू होगा। होलिका दहन और आगामी रंगोत्सव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

