Breaking
3 Mar 2026, Tue

नगर पालिका के कूड़े के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग,,धुएं से ग्रामीणों का बुरा हाल।

संवाददाता समाचार टाउन

लुधईया स्थित एमआरएफ सेंटर के पास का मामला यह

-मौके पर पहुंचे नगर पालिका के टैंकर ने रातभर बुझाई आग, धुआं को खत्म करने के लिए चलाई जा रही जेटिंग मशीन, रोड पर धुआं का गुबार होने पर आवागमन में हो रही दिक्कत

कायमगंज लुधईया स्थित नगर पालिका के कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में सोमवार रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। कूड़े के विशाल ढेर से उठती लपटों और धुएं के गुबार को देख आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम पानी के टैंकरों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सका। लेकिन धुएं से रोड पर आवागन और ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है।

फोटो परिचय प्रेशर से पानी डालकर धुआं खत्म करते कर्मचारी

कस्बे के कूड़े के निस्तारण के लिए नगर पालिका प्रशासन ने लुधईया में एमआरएफ सेंटर बना रखा है। इसी सेंटर से कुछ ही दूरी पर स्थित डंपिंग ग्राउंड में नगर का सारा कूड़ा एकत्र किया जाता है। सोमवार रात को यहां कूड़े के ढेर में अचानक आग सुलग उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे इलाके को धुएं ने घेर लिया।

आग इतनी भीषण थी कि दूर-दराज के गांवों तक धुएं का गुबार देखा गया, जिससे स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पालिका प्रशासन ने आनन-फानन में पानी के टैंकर और ट्रैक्टरों को मौके पर रवाना किया।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका डंपिंग ग्राउंड के ज्यादातर हिस्से में आग लग गई है आग बुझाने के बाद दुआ से लुधईया, रजपालपुर के अलावा अचरा मुख्य मार्ग पर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है। इससे आगमन में दिक्कत हो रही है। वही सांस और दमा से पीड़ित ग्रामीण बेहद परेशान है। अभी भी नगर पालिका प्रशासन के कर्मचारी जेटिंग मशीन से धुआं को खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!