संवाददाता समाचार टाउन
फर्रुखाबाद:मोहल्ला मछरटा में उस समय अफरातफरी मच गई,जब समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के तीन मंजिला मकान में देर शाम एक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना भयंकर था कि न केवल पूरी इमारत तर्रार सी गई, बल्कि घर के एक हिस्से की छत का लेंटर भी ढह कर नीचे आ गया।घटना में पूर्व विधायक के दो पुत्रों समेत कुल छह लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, धमाका इतना तेज़ आवाज और जबरदस्त था कि मकान की खिड़कियों में लगे कांच टूटकर रोड पर जा गिरे और घर के अंदर बनी अलमारियां तक ध्वस्त हो गईं। विस्फोट के बाद मलबे के ढेर और चारों ओर फैली कांच की के बीच अफरातफरी मच गई।सूचना मिलते ही सीओ एश्वर्य उपाध्यक्ष भारी पुलिस बल और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची।

हादसे में घायल होने वालों में पूर्व विधायक के बड़े बेटे अविनाश उर्फ विक्की,अभिषेक उर्फ सिक्की (पूर्व विधायक के छोटे बेटे,ईशु चौरसिया (स्थानीय निवासी),भैया लाल चौहान (नूरपुर निवासी) – हालत गंभीर,रेफर किया गया।
पूर्व विधायक के दोनों बेटों और दो अन्य घायलों का उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, जबकि एक घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल भैया लाल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि शुरुआती जानकारी में सिलेंडर फटने की बात सामने आ रही है, लेकिन प्रशासन अभी विस्फोट के सटीक कारणों की जांच कर रहा है।

एसपी आरती सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौके पर पहुंच कर घायलों को बेहतर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं मेरे द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है।हर पहलू पर जांच की जा रही है।और मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सभी बिन्दुओं पर जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे है।

