संवाददाता समाचार टाउन
अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ किया कई मस्जिदों का निरीक्षण,शांति बनाए रखने की अपील
फर्रुखाबाद:कल ही से रमजान की शुरुआत हुई है रमजान के महीने को मुस्लिम समुदाय में इस महीने को बहुत ही अलग तरजीही दी जाती है।इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग बढ़ चढ़ कर रोजा रखना नमाज़े पढ़ना और इबादत करना यही पूरे महीने इबादत में लगे रहना ही रमज़ान का महीना है।
रमजान के महीने के पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की गई।सुबह से ही शहर की प्रमुख मस्जिदों में नमाजियों का आना लगा रहा।रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
रमजान के पहले जुमे को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह शहर में पैनी नज़र के साथ मुस्तैद नजर आया।अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ शहर की बड़ी मस्जिदों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।अपार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
नमाज के समय मस्जिदों के बाहर यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। जिससे जाम की स्थिति न बने। वहीं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने रमजान के पाक महीने में रोजा रखने वाले सभी लोगों से आपसी सद्भाव व भाईचारा शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान त्याग, संयम और भाईचारे का संदेश देता है, इसलिए सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें।
नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रमजान माह के दौरान इसी प्रकार सतर्कता बरती जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे

