Breaking
5 Mar 2026, Thu

सी.पी.विद्या निकेतन,में नई स्पोर्ट्स अकादमी का हुआ शुभारंभ।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज फर्रुखाबाद:जिसमें सी पी ग्रुप ऑफ स्कूल्स की डायरेक्टर डॉ० मिथलेश अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज कायमगंज के छात्रों के लिए नई स्पोर्ट्स अकादमी का शिलान्यास किया जा रहा है।

जिसमें बच्चे क्रिकेट, ताइक्वांडो, बैडमिंटन आदि खेलों का प्रशिक्षण प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षकों द्वारा प्राप्त करेंगे एवं शारीरिक व मानसिक विकास करेंगे अब सभी खिलाड़ी ब्लॉक, तहसील और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आर.के. वाजपेई ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है।

इस अवसर पर लायंस क्लब कायमगंज के ला. विनोद गंगवार, ला. सुधीर गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपूत, शोएब

आलम खान, यामीन खान (क्रिकेट कोच), आमोद शर्मा, उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना, एस.के. बाजपेई एवं सऊद खान, आदित्य राठौर पल्लवी मिश्रा, पी टीआई आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!