Breaking
5 Mar 2026, Thu

10 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार गवर्नर आरिफ मोहम्मद ने दिलाई शपथ।

संवाददाता समाचार टाउन

बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर से डिप्टी सीएम बनाए गए। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जीत हमारी है,अगली बारी बंगाल की है।हम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।एसआईआर बंगाल में लागू किया जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर अपना विश्वास जताया। हमें बड़ा जनादेश मिला है, इसलिए हमारी जिम्मेदारियाँ भी बढ़ गई हैं। बिहार की जीत हमारी है,अगली बारी बंगाल की है।हम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह ‘विकसित बिहार’ के सपने को पूरा करने की चुनौती है। सरकार की प्राथमिकता है कि बिहार कानून के राज में विकसित हो। मैं पहले भी मंत्री रह चुका हूँ, लेकिन मुझे संगठन की सेवा करनी थी। यह चुनाव मैंने प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए लड़ा। अब मैं फिर से मंत्री बना हूं।पीएम मोदी और सीएम नीतीश के साथ एनडीए के नेता।

26 मंत्रियों की पूरी लिस्ट देखिए

पीएम नरेंद्र मोदी ने गमछा लहरा कर लोगों का अभिनंदन किया। इससे पहले पांच-पांच नेताओं को एक साथ शपथ दिलाया गया। अंत में श्रेयसी सिंह समेत छह नेताओं ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली। एनडीए सरकार में सीएम नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्री बनाए गए। शपथ लेने वालों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, जमां खान, संजय सिंह ‘टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेद्र मेहता, नारायण प्रसाद, सुमित निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, शैलेश कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!