Breaking
6 Mar 2026, Fri

सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य घायल।

संवाददाता समाचार टाउन 

फर्रुखाबाद की खूनी सड़के आए दिन फर्रुखाबाद के लोगों का खून मांग रही है। हफ्ते में 3 -4 घटनाएं होना आम बात हो गई है।

इटावा-बरेली हाईवे पर मोहम्मदाबाद के पास एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।जबकि तीन अन्य घायल हो गए।यह घटना बीती रात लगभग 2:30 बजे हरियाली बाजार के सामने दो कारों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई है।

मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम मुरास कन्हैया निवासी 30 वर्षीय अभितेन्द्र सिंह उर्फ आशु के रूप में हुई है। आशु अपने तीन दोस्तों के साथ जनपद मैनपुरी में एक रिश्तेदारी में बारात से लौट रहे थे।

इटावा-बरेली हाईवे पर हरियाली बाजार के सामने उनकी कार की कार से टक्कर हो गई। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को डायल 108 एम्बुलेंस से राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने अभितेन्द्र सिंह उर्फ आशु को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का उपचार जारी है। अभितेन्द्र सिंह अपने पिता राजकुमार के इकलौते बेटे थे, जो खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

हादसे के बाद दूसरा कार चालक अपनी गाड़ी वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। उप निरीक्षक सुरेश सिंह चाहर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!