Breaking
3 Mar 2026, Tue

कायमगंज में अलग अलग घटनाओं के सम्बन्ध में पूरी खबरे संक्षिप्त में पड़े।

संवाददाता समाचार टाउन

मधुमक्खियों के हमले से अधेड़ गंभीर घायल।

क्षेत्र के गांव कायमगंज गऊटोला निवासी सूरज पाल पर मधुमक्खियों ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। उनके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग उधर दौड़े और किसी तरह उन्हें मधुमक्खियां से बचाया। परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएससी भर्ती कराया जहां उनका इलाज हुआ।

 

महिला ने पिया जहर हालत गंभीर।

जनपद एटा के थाना अलीगंज के एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन सीएससी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

 

हादसों में चार घायल, दो की हालत गंभीर।

अलग-अलग हादसों में क्षेत्र के गांव मुबारिक नगर निवासी शिवकुमार, लुधइया निवासी दिलीप, कम्पिल क्षेत्र के गांव हजियापुर निवासी फ़िरोज़, व थाना अलीगंज के गांव जितौरा निवासी सोनू घायल हो गए। आसपास के लोगों का 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद शिवकुमार व सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!