संवाददाता समाचार टाउन
खेत पर गई युवती के साथ मारपीट, गला दबाकर दी जान से मारने की धमकी।
कंपिल: थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी रबेन्द्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार की शाम उनकी पुत्री खेत पर चारा लेने गई थी। इसी दौरान नरायनपुर निवासी नन्हू सिंह वहां पहुंच गया और चुपचाप उनकी पुत्री के पीछे खड़ा हो गया। जब युवती ने उसे टोका, तो वह नाराज हो गया और उसे उठाकर कई बार जमीन पर पटक दिया। आरोप है कि उसने युवती का गला भी दबाया, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। किसी तरह जब युवती वहां से भागने लगी तो आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को नन्हू सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
किशोरी क़ो बहला कर ले गया युवक रिपोर्ट दर्ज।
कंपिल:थाना क्षेत्र क़े एक गांव निवासी ग्रामीण ने शिवम क़े खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं, जिसमें बताया कि 14 मार्च क़ी शाम चौदह वर्षीय पुत्री क़ो बहला फुसलाकर ले गया।
मासूम क़ी मौत पर ई रिक्शा चालक पर रिपोर्ट दर्ज।
कंपिल:थाना क्षेत्र क़े गांव राईपुर चिनहटपुर निवासी तेजसिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया क़ी 6 मार्च क़ी सुबह करीब 9.30 बजे 6 साल का पुत्र अर्जुन घर से स्कूल जा रहा था। कंपिल क़ी तरफ से तेज गति से आ रहें अनियंत्रित ई रिक्शा ने टक्कर मार दी, जिससे पुत्र घायल हो गया। ईरिक्शा गांव दुदेमई कमलपुर निवासी महावीर चला रहा था। परिजन घायल पुत्र को अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टर ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया।
