Breaking
15 Jan 2026, Thu

सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश यादव का बीमारी के चलते निधन।

संवाददाता समाचार टाउन

फर्रुखाबाद:- सुभासपा के प्रदेश प्रवक्ता का बीमारी के चलते निधन।फर्रुखाबाद। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य थे उमेश यादव।दिल्ली के राजीव गाँधी कैंसर संस्थान में उनका इलाज चल रहा था जहां सोमवार को चिकित्सकों के मना कर देने के बाद अपने घर आ गए थे।सुबह फतेहगढ़ एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।वह बीते कई दिनों से कैंसर(लीवर) से जूझ रहे थे।

उमेश यादव पुत्र रामेश्वर सिंह यादव फतेहगढ़ के मोहल्ला जाफरी के निवासी थे।राजनीति में उन्होंने बहुत कम उम्र में ही एक अलग पहचान बनाई थी।उनके निधन की खबर से फर्रुखाबाद की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजनीतिक इतिहास:-

उमेश यादव लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से भी जुड़े रहे और सपा सरकार में उन्होंने ने एक अलग ही पहचान बना रखी थी।वे एटा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके पुत्र डॉ. सुबोध यादव,सपा नेता डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के बेहद करीबी माने जाते रहे थे। बाद में उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में सदस्य ले ली थी। पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें पार्टी के प्रवक्ता की जिम्मेदारी से नवाजा था पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है, वहीं पार्टी मुखिया और प्रदेश के मंत्री श्री राजभर ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

उमेश यादव जनता के बीच सक्रियता के कारण लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखते थे। स्थानीय नेताओं,सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
राजनीतिक गलियारों में कहा जा रहा है कि उमेश यादव का जाना युवा नेतृत्व और स्थानीय जनप्रतिनिधित्व के लिए बड़ी क्षति है।
उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार व समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!