Breaking
6 Mar 2026, Fri

एयरलाइन और डीजीसीए ने दुर्घटना ग्रस्त विमान का किया तकनीकी निरीक्षण,जांच में जुटी टीमें।

संवाददाता समाचार टाउन:-

मोहम्मदाबाद स्थित हवाई पट्टी पर गुरुवार को दुर्घटना ग्रस्त हुए प्राइवेट जेट हवाई पट्टी पर जांच के लिए नगरीय उड्डयन महानिदेशालय और जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की टीमें घटना स्थल पर पहुंची।टीम ने हवाई पट्टी व जेट का तकनीकी निरीक्षण किया।

एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मैनेजर राजीव धर ने अपनी टीम के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की।
एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के इंजीनियर संजीव ने विमान का भौतिक निरीक्षण करते हुए गहनता से जांच पड़ताल की।
ताकि विमान को खोल कर खुजराहों के मैकेनिकल स्टोर के लिए भेजा जा सके।

एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर मैनेजर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने डीजीसीए को सफाई व रख रखाव और जेट को उतरवाने के लिए 7000 रुपए दिए गए थे।लेकिन रनवे पर कोई भी साफ सफाई नहीं मिली।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहां कि रनवे के किनारे ऊंची ऊंची झाड़ियों खड़ी थी।जिससे प्राइवेट जेट के पंख टकरा गए।

असुरक्षित एयर ट्रैक पर चिंता ज़ाहिर की

रनवे की शोल्डर लाइन के आस पास गिट्टिया व घास पड़ी थी।जो हवा के कारण प्राइवेट जेट से टकरा कर बड़ा हादसा कर सकती थी।
उन्होंने हवाई पट्टी को असुरक्षित व अनियंत्रित एयर ट्रैक बताया।
और कहा कि अगर मुझे इस तरह की खराब स्थिति की जानकारी होती तो वे अपना जेट यहां नहीं उतरते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!