संवाददाता समाचार टाउन
बिहार के जिला बक्सर में एक दिल को दहलाने वाली घटना से हंसी खुशी चल रही शादी समारोह के दौरान एक दुल्हन को दुल्हन दूल्हा की जयमाला के समय सरफिरे आशिक प्रेमी ने गोली मार दी।मंगलवार रात को जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जब दुल्हन अपने होने वाले पति के साथ मंच पर थी।
उत्तर प्रदेश के एक जिला से पहुंची थी बारात:
जानकारों के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बारात चौसा पहुंची थी।और शादी में सब कुछ ठीकठाक और हसी खुशी चल रहा था और वहां पहुंचे भारी सख्या में रिश्तेदार भी हंसी खुशी रस्मों को निहार रहे थे।उसी समय आरोपी ने दुल्हन और उसके पिता को गोली मार दी। दुल्हन मंच पर गिर पड़ी, जबकि उसके पिता बाल-बाल बच गए।

दुल्हन की हालत को गंभीर देखते हुए किया गया रेफर:
वहां मौजूद लोगों कि जानकारी के अनुसार गोली चलने के बाद अफरा-तफरी मच गई और मेहमान जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने घायल दुल्हन को बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचाया। बाद में डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताए जाने पर उसे आगे के इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि गोली उसके शरीर के एक महत्वपूर्ण अंग में लगी है।
प्रेमी दूसरी जगह शादी से था नाराज़:
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी और दुल्हन के बीच कथित प्रेम संबंध था। सूत्रों ने बताया कि आरोपी दुल्हन का पड़ोसी है और उसकी शादी से नाराज़ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि हमला सुनियोजित था या अचानक गुस्से में किया गया। घटना के बाद पुलिस ने शादी स्थल से सबूत जुटाए और चश्मदीदों से पूछताछ कर रही है।
आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है:
इससे पहले दिन में पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बक्सर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) गौरव पांडे ने कहा, “रात करीब 12 बजे, शादी समारोह में मालाओं के समय दुल्हन को गोली मार दी गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।” पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा, “आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है।”

