संवाददाता समाचार टाउन
साहसी बालिका टीम ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली का पर्व ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहाँ रह रहे बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली और उन्हें उपहार भेंट किए।
वृद्धाश्रम में वर्तमान में रह रहे 71 वृद्ध महिला व पुरुषों के चेहरे उस समय खिल उठे, जब साहसी बेटियों ने उनके साथ रंग-गुलाल के बजाय फूलों की होली खेली। इस दौरान बुजुर्गों को गुजिया, रसगुल्ला, चिप्स, पापड़ और ग्लूकोज वितरित किया गया। साथ ही टीम की ओर से सभी को नवीन वस्त्र भी भेंट किए गए।

फोटो परिचय वृद्धाश्रम में साहसी बालिका टीम ने होली मनाई
मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने बेटियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटना ही असली पर्व है। इस मौके पर प्रयागराज नारायण अस्पताल से डॉ. कविता शर्मा, नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार के अलावा टीम की खुशबू मिश्रा, सिल्की मिश्रा, अंकुर मिश्रा, गरिमा, अंजू, चांदनी, दिव्या, निकेता, चिराग आदि ने मौजूद रहे।

