संवाददाता समाचार टाउन।
कायमगंज (फर्रुखाबाद):रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि०) की तहसील इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक कायमगंज स्थित रोज गार्डन में आयोजित की गई। यह बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन और जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य तहसील कार्यकारिणी का गठन करना था, साथ ही पत्रकार सुरक्षा, संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्य योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी का गठन और जिलाध्यक्ष का वक्तव्य बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने की। इस दौरान अतुल रस्तोगी,मोहम्मद आकिब खां, दीपचंद दीक्षित, राम तिवारी सहित कई पत्रकार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से नई तहसील कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नव-मनोनीत पदाधिकारियों में तहसील प्रभारी राज भूषण सिंह, तहसील अध्यक्ष उपेंद्र नाथ मिश्रा, उपाध्यक्ष मजहर अली और अकरम, महासचिव भूपेंद्र राजपूत और अमन शाक्य, सचिव अमान खान, धर्मेंद्र पाल, रजनीकांत, प्रभीत, अजीम अली और अंशुल, संगठन महामंत्री आदिल अमान, संगठन मंत्री भूपेंद्र, विधिक सलाहकार आनंद शर्मा, आईटी सेल प्रभारी ओम शक्ति, आईटी सेल संदीप कुमार, प्रवक्ता दानिश खान, सक्रिय सदस्य मुनेश श्रीवास्तव और नीरज गुप्ता को चुना गया।

कार्यकारिणी के गठन के बाद, जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में पत्रकार एकता पर विशेष जोर देते हुए कहा, “संगठन की नींव पत्रकार एकता पर टिकी है। जब हम एकजुट होंगे, तभी हम मीडिया और पत्रकारों की गरिमा को बनाए रखने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में सफल हो पाएंगे।” जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इस स्तंभ की पवित्रता को बनाए रखना हर पत्रकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के लक्ष्यों को पूरा करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में पत्रकारों को एक सुरक्षित व सशक्त मंच प्रदान करने के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया।

