Breaking
6 Mar 2026, Fri

गंगा बांध संघर्ष मोर्चा का ढाईघाट पर चौथे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी,भूख हड़ताल की घोषणा।

संवाददाता समाचार टाउन

शमशाबाद के ढाईघाट गंगा नदी के पुल के उत्तरी सिरे पर गंगा बांध संघर्ष मोर्चा का विशाल धरना प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा।यह प्रदर्शन राजकुमार राठौर व समाजसेवी राजपाल यादव एडवोकेट, ग्राम प्रधानों, अन्य नेताओं और ग्रामीणों के संयुक्त संगठन द्वारा 26 अक्टूबर 2025 से समाधान ना होने तक जारी रखने का ऐलान किया गया था।

उसके साथ ही धरने का संचालन करने वालों और वहां मौजूद लोगों ने कहां कि अगर प्रशासन लगातार अपने अहंकार में रहेगा और हम लोगों की मांगों को नहीं मानेगा तो फिर हम लोग 30/10/2025 यानि गुरुवार को यह धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल में तब्दील हो जाएगा।

इसी बीच धरना प्रदर्शन की सूचना होने पर वहां लगातार संतो व समाजसेवियों,भारतीय किसान यूनियन सहित बड़ी संख्या में प्रधानों का भी साथ मिल रहा है।

इस दौरान इंद्रपाल सिंह यादव समाजसेवी, विक्रम सिंह भारतीय किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष,इंजीनियर सुरजीत गंगवार पूर्व ब्लॉक प्रमुख,अवधेश सिंह भा०कि०यू० जिला अध्यक्ष,राजेश सिंह भा०कि०यू० प्रदेश अध्यक्ष,डॉ० हरिओम सिंह,सोरन सिंह राजपूत प्रधान बसौला,पर्वत सिंह प्रधान,राम चंद्र सिंह कि० यू० आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!