Breaking
6 Mar 2026, Fri

मौसम ने बदला अपना रुख झमाझम बारिश ने गर्मी से लोगों को दी राहत।

आज मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। जिसके बाद अचानक से मौसम बदल गया।मौसम बदलते ही दिल्ली से लेकर नोएडा तक बारिश हो रही है।

दिल्ली और आस पास के इलाकों में मंगलवार को अचानक से मौसम बदल गया।दिल्ली के नोएडा में झमाझम बारिश ने गर्मी से लोगों को राहत दी।मौसम विभाग ने आज बारिश की चेतावनी दी थी।

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर भारत के राज्यों में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल रहा है।चूंकि मानसून अब विदाई ले रहा है।इसलिए ज़्यादातर मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी दिख रही है।

दिल्ली,नोएडा,गाजियाबाद, गुरुग्राम में मानसून की आहट दिख रही है।

बीते दो दिनों से दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी का माहौल बना हुआ है। अधिकतम तापमान लगभग 34°C से 37°C के आसपास और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है।

हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!