Breaking
20 Oct 2026, Tue

Kanpur: घर में जोरदार धमाका पति पत्नी की मौत, चार घायल

Kanpur:

खबर कानपुर से है जहां एक घर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके में पति पत्नी की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर घायल हो गए। धमाका इतनी जोरदार था कि आसपास के आधा दर्जन से अधिक घरों में दरार आ गई। घरों में लगे शीशे चकानचूर हो गए।

हाइलाइट्स
-सिलेडर में धामके से पति पत्नी की मौत
-जनपद कानपुर के सिसामऊ का है मामला
-पुलिस की टीम ने किया रेस्क्यू
-धमाके से आई घरों में दरार, टूटे शीशे

क्या है पूरा मामला
कानपुर में दीपावली के दिन एक घर में धमाके से पति पत्नी की मौत हो गई। धमाके में मृतक के शरीर के चीथडे दीवार पर चिपक गए। सीसामऊ क्षेज्ञ के गांधीनगर स्थित गणेश पार्क के पीछे निवासी सुरेन्द्र अपनी लूना बाइक से सिलेड़र लेकर घऱ वापस आया था।

पत्नी नविता पति को पैसे देने के लिए नीचे आई। तभी अचानक सिलेडर में जोरधार धमाका हुआ। बेटे आसुष ने नीचे आकर देखा तो मां का शरीर खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था।

मौके पर पहुंची पुलिस
धमाके की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम रेस्क्यू आपरेसन चला रही थी। घायलों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराय गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!