Breaking
28 Sep 2026, Mon

नमाज पढ़कर लौट रहे युवक के साथ दंपत्ति ने की मारपीट, गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता समाचार टाउन

कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निजामुद्दीनपुर में शुक्रवार शाम आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना उस समय हुई जब युवक मस्जिद से नमाज पढ़कर घर वापस लौट रहा था।

पीड़िता शबाना पुत्री स्व० छोटे खां द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, उनके पुत्र सलमान के साथ यह घटना घटित हुई। शुक्रवार दिनांक को शाम करीब 7 बजे सलमान मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी आमिर के दरवाजे के सामने सलमान और आमिर के लड़के शान मोहम्मद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि मस्जिद में बीच-बचाव होने के बाद जब सलमान घर की ओर जा रहा था, तब विपक्षी जाकिर और उसकी पत्नी मैसर बेगम ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने लात-घूसों और थप्पड़ों से सलमान की बेरहमी से पिटाई की।

पीड़िता ने बताया कि हमले के दौरान सलमान के दाहिने हाथ की कोहनी के ऊपर गंभीर चोट आई है, जिससे हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!