Breaking
13 May 2026, Wed

Farrukhabad: दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल

Farrukhabad 

 खबर जनपद फर्रुखाबाद से है जहां दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

हाइलाइट्स-
-पत्थरवाजी का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल
-पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई पत्थरवाजी
-पुलिस ने घायलों का कराया इलाज व मेडिकल
-जहानगंज क्षेत्र के गांव बन्थलशाहपुर का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव बन्थलशाहपुर का एक वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों के गाली गलौज हुई और जमकर लाठी डंडे चले। इस से जुडा पत्थरबाजी का एक वीडियों जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में साफ तौर से देखा जा सकता है कि तीन लोग छत पर चढ़कर पत्थबाजी कर रहें हैं। पत्थरवाजी में दो लोग गंभीर घायल हो गए।

पुलिस से की शिकायत
नबी मोहम्मद ने थाने में दी तहरीर में कहा कि वह घर पर था तभी दूसरे पक्ष के लोग घर पर चढ़ आए औऱ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने सभी ने एक राय होकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। चीखपुकार पर बीच बचाव करने आए भतीजे के साथ भी मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!