Breaking
27 Jun 2026, Sat

Farrukhbad

फर्रुखाबाद में छठ पूजा के चौथ व अंतिम दिन व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर चार दिवसीए महापर्व का समापन किया। इस दौरान सुबह से ही घाट पर लोगों की भीड़ रही। सुरक्षा व्यव्सथा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए।

हाइलाइट्स-

-आज छठ पूजा का अंतिम दिन
– उगते हुए सूरज को दिया गया अर्घ्य
-घाट पर सुरक्षा को लेकर तैनात रहा फोर्स
-चार दिन मनाया जाता है छठ का महापर्व

शुक्रवार को छठ पूजा का चौथा अंतिम दिन है इस दिन व्रती महिलाएं उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य दिया। जिसे उषा अर्घ्य भी कहा जाता है। आपको बता दें कि छठ का महापर्व चार दिन तक चलता है। उषा अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने छठ मईया से सौभागय, आरोग्य और पुत्र की कामना की। सुबह से ही घाट पर लोगों की भीड़ एकत्रित रही है। सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। पूर्वांचल के विभिन्न परिवारों के महिला व पुरुषों ने व्रत रखा और साथ ही पारंपरिक तरीके से पूजा व अर्चना की। प्रशासन की ओर से घाट की बेहतर सजावट की गई। प्रशासन की ओर से ड्रोन कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही थी। ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटित हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!