संवाददाता समाचार टाउन
कम्पिल:क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव निवासी रूबी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपने खेत में सरसों की फसल बोई थी। रविवार को वह अपने पति के साथ खेत में सरसों काट रही थीं, तभी सह-खातेदार मुनीम, मनवीर, मुखवीर, राजपाल, लोकेन्द्र व अहिलकर निवासीगण कमरुद्दीनपुर मौके पर पहुंचे और सरसों काटने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों को वहां से चले जाने और जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता व उसके पति ने विरोध किया तो आरोपित लाठी लेकर मारने पर उतारू हो गए, जिससे डरकर दोनों घर लौट आए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आए दिन विवाद करते हैं और उनकी सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है। पीड़िता की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

