Breaking
27 Jun 2026, Sat

अलविदा जुमा पर मस्जिदों में इबादत में झुके सिर, मुल्क की खुशहाली के लिए उठे हाथ।

संवाददाता समाचार टाउन

-कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई 24 मस्जिदों में नमाज, उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब

कायमगंज:शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुमे की नमाज पूरी अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नगर के जामा मस्जिद से लेकर अन्य मस्जिदों तक तिल रखने की जगह नहीं थी।
हजारों हाथों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी।
नमाज को लेकर तहसील और पुलिस प्रशासन शुक्रवार सुबह से ही अलर्ट मोड पर नजर आया। मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी ने खुद मोर्चा संभाला और सुरक्षा व्यवस्था की कमान थामे रखी। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नजर रखी गई।

फोटो परिचय ड्रोन से भी परखी है सुरक्षा व्यवस्था मौजूद सीओ व अन्य

जामा मस्जिद और जटवारा स्थित मीनार मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों के आसपास लगातार जायजा लिया। नगर की जामा मस्जिद के अलावा छोटी मस्जिद और आसपास की मस्जिदों में नमाजियों का तांता लगा रहा।

प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर लाइन आर्डर सुरजीत सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैदी दिखाई, जिससे यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नमाज के बाद सामूहिक दुआ में समाज की एकता और आपसी सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। वहीं, मुस्लिम महिलाओं ने भी घरों में इबादत कर खुदा का शुक्र अदा किया।

कोतवाली क्षेत्र की 24 मस्जिदों में नमाज के मद्देनजर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त फोर्स मंगवाई गई थी। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। इस दौरान कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह फोर्स के साथ भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!