Breaking
23 Feb 2026, Mon

कंपिल के मुख्य चौराहे पर भीषण आग में मिठाई दुकान खाक, लाखों का नुकसान।

संवाददाता समाचार टाउन 

देर रात मुख्य चौराहे पर हुआ हादसा, होली के लिए लाया गया सामान जलकर राख, स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

 

कंपिल/फर्रुखाबाद:नगर के मुख्य चौराहे पर रविवार रात करीब 11 बजे एक मिठाई की दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस आग में दुकानदार का करीब 1.50 लाख रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि पास की प्लाईवुड की दुकान को समय रहते खाली करा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

फोटो परिचय कंपिल में भीषण आग में मिठाई दुकान में रखा सामान खाक हो गया

नगर के मोहल्ला बारह पत्थर निवासी दुकानदार निशांत सैनी की समोसा मिठाई आदि की दुकान है। वह रविवार रात 9 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। वह एक दिन पहले ही होली के त्योहार के मद्देनजर कायमगंज से भारी मात्रा में माल लेकर आए थे। रात करीब 11 बजे उन्हें दुकान से आग की लपटें उठने की सूचना मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचते, आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग से 14 रिफाइंड के टीन और 6 डिब्बे घी, 2 बोरी चीनी, 2 बोरी बेसन और 8 बोरी मैदा के अलावा दुकान में रखा अन्य सामान जल गया।

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास स्थित फैजान प्लाई बोर्ड की दुकान भी इसकी जद में आने लगी। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल शटर के ताले तोड़े और अंदर रखा कीमती सामान बाहर निकाला। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!