संवाददाता समाचार टाउन
कायमगंज:कुछ माह पहले कायमगंज-अचरा मार्ग पर रोड चौड़ीकरण के दौरान डाली गई बिजली लाइन पर गुरुवार को पेड़ की बड़ी टहनी गिरने से पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब तीन माह पहले ठेकेदार द्वारा नई लाइन डाली गई थी।
फोटो परिचय जेई जावेद अहमद खान बिजली के तारों को ठीक करवाते हुए
लेकिन सुरक्षा मानकों का समुचित पालन नहीं किया गया। लाइन के आसपास पेड़ों की छंटाई नहीं कराई गई और तारों को पेड़ों के बेहद करीब से गुजारा गया। इसी लापरवाही के चलते यह समस्या सामने आई। पेड़ की टहनी टूटने की सूचना मिलते ही रूटोल स्थित बिजली उप केंद्र पर तैनात अधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर जेई जावेद अहमद लाइनमैन के साथ मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ों की छंटाई नहीं कराई गई, तो विशेषकर बरसात के मौसम में इस तरह की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।

जेई जावेद अहमद ने बताया पेड़ की शाखा टूटने से लाइन में फॉल्ट हुआ था।बिजली लगभग 2:30 बंद रही सूचना होने पर तत्काल टीम के साथ पहुंच कर ठीक कराया गया।और बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कराया गया।

