Breaking
18 Jul 2026, Sat

शाल व प्रतीक चिन्ह देकर दी गई विदाई आठ सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान।

संवाददाता समाचार टाउन

कायमगंज:जटवारा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत में अपनी लंबी पारी खेल चुके आठ शिक्षकों को विदाई दी गई। वक्ताओं ने शिक्षकों के योगदान को अविस्मरणीय बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल एवं फर्रुखाबाद से खंड शिक्षा अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया। बीईओ राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, उसका ज्ञान और अनुभव समाज को सदैव नई दिशा देता रहता है। समारोह में विकास क्षेत्र कायमगंज के सेवानिवृत्त शिक्षक आसिम अली, राजीव गंगवार, विनोद पाठक, सत्यप्रकाश, फकीरेलाल, कमलेश राठौर एवं अशोक कुमार को शाल, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथी शिक्षकों ने उनके कार्यकाल के संस्मरण साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया। विदाई समारोह में नीरज शुक्ला की टीम द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

फोटो परिचय कायमगंज में आठ सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

वहीं, कार्यक्रम स्थल पर सुचित्रा यादव, मालती राजपूत, रुचि गंगवार, असमी नाज और उदय यादव द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक नेता आर्येंद्र कुमार सिंह, निर्देश गंगवार, मुकेश कुमार, अनुराग पाठक, सुबोध अग्निहोत्री, अमीर सिंह, उदित यादव, मनोज कुमार, राजवीर, हरिशंकर, रतन सिंह, विक्रांत पाठक, अश्विनी चतुर्वेदी, अभिषेक, अवधेश गुप्ता, प्रीतम सिंह एवं एआरपी टीम सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।मंच संचालन योगेंद्र कुमार तथा ज्योति श्याम गौड़ ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!