Breaking
11 Feb 2026, Wed

कोचिंग सेंटर में विस्फोट के बाद नींद से जागा प्रशासन बिना पंजीकृत कोचिंग संस्थानों पर कसा शिकंजा।

संवाददाता समाचार टाउन:-

फर्रुखाबाद: जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) नरेंद्र पाल सिंह ने जिलेभर के सभी नोडल अधिकारियों एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्राधीन संचालित हो रहे सभी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान यदि कोई कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण अथवा रजिस्ट्रेशन के संचालित पाया जाता है।तो उसे तत्काल बंद कराया जाए।डीआईओएस ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा पुस्तकालय के नाम पर अवैध रूप से कोचिंग संचालित करने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ऐसे संस्थानों की भी पहचान कर उन्हें तुरंत बंद कराते हुए उनकी सूची जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

निर्देश में यह भी कहा गया है।साथ ही सह जिला विद्यालय निरीक्षक जरूण प्रताप सिंह राठौर को निर्देशित किया गया है। कि वे उक्त कार्यवाही की समीक्षा प्रतिदिन करते हुए डीआईओएस को अवगत कराते रहें।जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने कहा छात्रों के हितों के लिए और सुरक्षा की दृष्टि के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है।बिना पंजीकरण के संचालित कोचिंग संस्थान न केवल नियमों का उल्लंघन करते हैं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य से भी खिलवाड़ करते हैं।ऐसे सभी कोचिंग सेंटरों और पुस्तकालयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!