Breaking
28 Mar 2026, Sat

Aligarh: मथुरा से परिक्रमा लगाकर लौट रही श्रद्धालुओं से भारी कार हुई हादसे का शिकार, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

Aligarh (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद अलीगढ़ से है जहां मथुरा स्थित गोवर्धन परिक्रमा करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन श्रद्धालुओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं का अस्पताल में इलाज जारी है।

हाइलाइट्स-
-श्रद्धालुओं की कार हुई हादसे का शिकार
-गोवर्धन से परिक्रमा लगाकर लौट रहे थे श्रद्धालु
-हादसे में तीन श्रद्धालुओं की हुई मौत, दो गंभीर
-मृतक श्रद्धालु जनपद बदायूं के हैं निवासी
-इगलास के मोनिया राजबहा का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित गांव मोनिया राजबहा के पास बुधवार की देर रात श्रद्धालुओं से भारी का हादसे का शिकार हो गई। भीषण सड़क हादसे को देख आसपास ग्रामीण व राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो श्रद्धालुओं का अस्पताल में इलाज जारी है। आपको बता दें कि सभी श्रद्धालु परिक्रमा लगाकर व भंडारा कराकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अचानक बीच रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

मृतकों की हुई पहचान
आपको बता दे कि मृत्यु को की पहचान जनपद बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र निवासी नंदन कोल्ड स्टोरेज के मालिक सचिन वार्ष्णेय, राज कम्युनिकेशन के मालिक राज व मधुबन होटल के मालिक विक्की की मौत हो गई। जबकि हादसे में खाद व्यापारी शशिकांत और अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!