Breaking
28 Mar 2026, Sat

Aligarh: यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी प्राइवेट डबल डेकर वोल्वो बस, पांच की मौत

Aligarh:

खबर जनपद अलीगढ़ से है जहां यमुना एक्सप्रेस वे पर एक प्राइवेट वोल्वे बस ट्रक में जा घुसी। भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पन्द्रह गंभीर घायल हो गए। हादसे की वजह से एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया।

हाइलाइट्स-             

-ट्रक में घुसी प्राइवेट डबल डेकर बस
-भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत
-हादसे में पन्द्रह लोग गंभीर घायल
-यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 56 का मामला

क्या है मामला
खबर अलीगढ़ से है जहां यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन संख्या 56 पर प्राइवेट वोल्वों डबल डेकर बस एक ट्रक में जा घुसी। भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि पन्द्रह लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भिजवाया।

दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी बस
प्राप्त जानकरी के अनुसार प्राइवेट डबल डेकर वोल्वों बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। जैसे ही बस यमुना एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन संख्या 56 पर पहुंची। तभी बस आगरा की तरफ जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादस में पांच की मौत हो गई। जिनमें तीन पुरुष, एक महिला व एक पांच माह का बच्चा शामिल है। हादसा इतना भीषण था कि कंडक्टर साइड़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलो को बस की खिडकी का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।

नही हो पाई मृतको की शिनाख्त
अलीगढ़ के टप्पल थाने के इंस्पेक्टर शिशुपाल शर्मा ने बताया कि शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। मृतको की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतको की पहचान की जा रही है। फिलहाल घायलों को इलाज के लिए जेवर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!