Breaking
8 Mar 2026, Sun

भतीजी की लगुन चढ़ाकर लौट रहे चाचा की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हुई मौत।

संवाददाता समाचार टाउन

जलेसर से लौटते समय लघुशंका के लिए सड़क पार करते अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, खुशियां मातम में बदली, परिवार में कोहराम

भतीजी की लगुन चढ़ाकर लौट रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई। रास्ते में लघुशंका के लिए पिकअप से उतरकर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में कोहराम मच गया।

फोटो परिचय मृतक का फाइल फोटो

थाना मेरापुर क्षेत्र के उमरैल गांव निवासी सोबरन के 38 वर्षीय पुत्र नीरज अपने परिजनों के साथ पिकअप गाड़ी से भतीजी की लगुन चढ़ाने जलेसर गए थे। देर रात वापसी के दौरान जलेसर से निकलते ही नीरज ने लघुशंका के लिए गाड़ी रुकवाई। जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल नीरज को परिजनों ने जलेसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने स्थिति में सुधार बताया, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए। हालांकि, रविवार को घर पहुंचते ही नीरज की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फोटो परिचय शव कर रोते परिजन

नीरज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे 12 वर्षीय बेटी पलक और 10 वर्षीय बेटा कृष्णा छोड़ गया है। मां मंजू की चीखें सुनकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। अस्पताल प्रशासन ने मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मेरापुर पुलिस को सूचना दी। जहां पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!