संवाददाता समाचार टाउन
-हवन-पूजन के साथ हुआ नवीन सत्र का शुभारंभ, आंगनबाड़ी व बाल वाटिका के नन्हे-मुन्नों को भी भेंट की गई शिक्षण सामग्री
कायमगंज:क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में वार्षिकोत्सव एवं वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान जहां परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, वहीं हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ भी हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी और बाल वाटिका के 20 बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। इन बच्चों को हिंदी, गणित और अंग्रेजी की नोटबुक के साथ ही पेंसिल बॉक्स भेंट किए गए, जिसमें पेंसिल, रबड़, कटर और पैमाना शामिल था। इसके अलावा कक्षा एक से पांच तक की परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नवीन सत्र के अवसर पर विद्यालय परिसर में पंडित कैलाश चंद्र शुक्ल ने विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया।
फोटो परिचय मदारपुर स्कूल में मेधावी बच्चों को बांटे पुरस्कार
इसमें स्कूल स्टाफ और अभिभावकों ने पूर्ण आहूति दी। स्कूल आए बच्चों का तिलक लगाकर और कलावा बांधकर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रसाद के रूप में बच्चों व उपस्थित लोगों को पंचामृत, केला और मेवायुक्त खीर का वितरण किया गया। इस अवसर पर खेतल सिंह, पेशकार, जयवीर, उजैर पठान, कमलेश राजपूत, मेमवती, सौम्या शुक्ला, सत्यवती, आशा, उमा, भगवान देवी, शीला, शोभा और रागिनी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

