Breaking
15 Jan 2026, Thu

Ayodhya: सुहागरात की रात पति पत्नी को मौत, आज होने था रिस्पेशन

Ayodhya (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद अयोध्या से है जहां शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई। जब सुहागरात की रात दुल्हा व दुल्हन की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हाइलाइट्स-
-सुहागरात पति व पत्नी की मौत, मचा कोहराम
-7 मार्च को हुई थी शादी, आज होने था रिस्पेशन
-पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
-अयोध्या के कैंट के सहादतगंज मुरावन का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद अयोध्या के कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला निवासी प्रदीप की शादी 7 मार्च को डीली सराय निवासी शिवानी से हुई थी। परिवार में खुशी का माहौल था। शनिवार की रात दोनों की सुहागरात थी। प्रदीप व शिवानी दोनों कमरे में चले गए। रविवार की सुबह जब देर तक दोनों सो कर नहीं जागे तो परिजनों ने दरवाजे को खटखटाया। अंदर से जवाब ना आने पर परिजन घबरा गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से कमरे के दरवाजे को तोड़ा तो अंदर का नजारा देख भौचक के हो गए। दूल्हा प्रदीप फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। वहीं दुल्हन शिवानी बेड पर बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

आज होना था रिसेप्शन
मृतक दूल्हे के भाई दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च को उसके भाई प्रदीप की शादी हुई थी। सुबह विदा होने के बाद हम लोग लगभग 1:00 बजे घर वापस आ गए थे। शाम के करीब 5:00 बजे तक पूजा आदि हुई थी। रात 11:00 बजे भैया और भाभी कमरे में चले गए। आज उनका रिसेप्शन होना था। जिसके चलते मैं सुबह मंडी से सब्जी लेने के लिए चला गया था।

पुलिस ने दी जानकारी
एसएसपी राजकरण नायर ने जानकारी देते हुए बताया कि नव दंपति की मौत की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई थी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किए थे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण बाहरी व्यक्ति के द्वारा घटना को अंजाम देने को आशंका कम है। फिलहाल शवों का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल स्थिति साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!