Breaking
15 Jan 2026, Thu

Bagpat: निर्वाण महोत्सव के दौरान हुआ हादसा, टूटा मंच, 80 से ज्यादा श्रद्धालु घायल

Bagpat (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद बागपत से है जहां निर्वाण महोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। महोत्सव के दौरान मंच की सीढ़ियां टूटने से अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में 80 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पुलिस राहत कार्य में जुटी। प्रशासन ने किया जिला अस्पताल को अलर्ट पर।

हाइलाइट्स-
-निर्वाण महोत्सव के दौरान मंच टूटने से मची भगदड़
-प्रसाद चढाने के दौरान वजन बड़ने से टूटा मंच
-भगदड़ मचने से 80 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
-मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया जारी
-मरीज को देखते हुए किया गया जिला अस्पताल को अलर्ट
-जनपद बागपत के बड़ौत का है मामला

टूटा हुआ मंच

महोत्सव के दौरान हुआ हादसा
जनपद बागपत की बड़ौत में जैन निर्वाण लड्डू महोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। महोत्सव के दौरान अचानक 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट कर गिर गई। भीषण हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के हाथों फूल गए। पुलिस ने श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस व ई रिक्शा के माध्यम से सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

घायल को हाथ गाड़ी से ले जाते लोग

प्रसाद चढाने के दौरान हुआ हादसा 
आपको बता दे कि हादसा सुबह 7:00 से 8:00 बजे के बीच हुआ। जब निर्वाण महोत्सव के दौरान आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। हादसे की सूचना पर एसपी समेत दो थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। आपको बता दे कि आयोजकों ने प्रसाद चढ़ाने के लिए 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था उसके ऊपर भगवान की चार से पांच फीट ऊंची प्रतिमा रही थी।

जानकारी देते एसपी अर्पित विजयवर्गीय 

पुलिस ने दी जानकारी
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण लड्डू महोत्सव हर साल मनाया जाता है। इसमें देश भर से जैन समुदाय के लोग आते हैं। आज अचानक सीढ़ियां टूटने से भगदड़ मच गई। जिसमें 80 लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को बडौत सीएससी व कुछ घायलो को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!