Breaking
14 Mar 2026, Sat

नाला में मिला लापता युवक का शव, परिजनों में कोहराम फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

संवाददाता समाचार टाउन

-16 दिनों से लापता था लालबाग गांव का है रहने वाला है मृतक, चरवाहों ने नाले से आती दुर्गंध के बाद दी सूचना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

कायमगंज:नगर के पुलग़ालिब उत्तर दिशा से हमीरपुर लालबाग की ओर गए नाले में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लालबाग निवासी 40 वर्षीय रिजवान के रूप में हुई है, जो पिछले 16 दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोटो परिचय मृतक का फाइल फोटो

शनिवार दोपहर पुलग़ालिब के समीप एक गेस्ट हाउस के पास कुछ चरवाहे मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाले से तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उन्होंने नाले की ओर जाकर देखा तो वहां एक शव उतराता मिला। वह हैरान रह गए। उन्होंने आसपास लोगों को जानकारी दी। इस पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी और कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

फोटो परिचय-नाली के पास लगी भीड़ मौजूद पुलिस

मौके पर पहुंचे लालबाग निवासी इरफान ने शव की शिनाख्त अपने भाई रिजवान के रूप में की। परिजनों की मदद से पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। इरफान ने बताया कि मृतक रिजवान मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। आठ महीने पहले उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया था, जिसका ऑपरेशन हुआ था उसके बाद वह कार्य नहीं कर पा रहा था और वह शराब पीने का आदी हो गया था। परिजनों ने बताया 26 फरवरी शाम करीब 7 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने के बाद 2 मार्च को कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

रिजवान की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। पत्नी साबिया बेगम, पुत्र अफनान, अफसान, अयान और पुत्रियों उमैरा व नूर का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!