Breaking
14 Jan 2026, Wed

Bulandshahr: महिला व उसके 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी

Bulandshahr (समाचार टाउन डेस्क)
खबर जनपद बुलंदशहर से है जहां घर वालों ने जब महिला व उसके 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड को मिलने से रोका तो महिला और उसके बॉयफ्रेंड ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मौत की सूचना पर गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हाइलाइट्स
महिला व उसकी 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी
घर वालों ने दोनों को खेत में देखा था आपत्तिजनक स्थिति में
घर वालों ने महिला को उसके बॉयफ्रेंड से मिलने से रोका
पहले महिला फिर 1 घंटे बाद बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी
-अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटरावली का है मामला
क्या है पूरा मामला
जनपद बुलंदशहर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटरावली निवासी गंगा प्रसाद की 36 वर्षीय पत्नी रीना को परिजनों व गांव वालों ने उसके 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड करण के साथ खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसके बाद गंगा प्रसाद व रीना के बीच काफी झगड़ा हुआ। परिजनों ने रीना को उसके बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए रोका तो महिला ने घर के अन्दर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की मौत की सूचना मिलते ही उसके 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने एक घंटे के बाद गांव में ही बने बकरी फार्म में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के द्वारा आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कर साक्ष्य एकत्रित किया। इधर पुलिस ने शवों का पंचनामावर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने दी जानकारी
आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई थी। वहीं उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असर स्थिति साफ होगी। महिला का शव घर में फंदे के सारे लटका मिला। वहीं युवक जिस बकरी फार्म में काम करता था उसमें उसका शव पेड़ के सारे लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की शादी 2006 में गंगा प्रसाद से हुई थी। पिछले एक साल से महिला पड़ोसी करण के साथ रिलेशनशिप में थी। महिला व उसके बॉयफ्रेंड को परिजनों ने खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिसके बाद उन्होंने महिला को बॉयफ्रेंड से मिलने पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!