Breaking
15 Jan 2026, Thu

Bulandshahr: पति ने पत्नी व उसके प्रेमी को मारी गोली, पत्नी की हुई मौत

Bulandshahr( समाचार टाउन डेस्क)-
खबर जनपद बुलंदशहर से है जहां पति ने पत्नी व उसके प्रेमी को गोली मार दी। हादसा उस वक्त हुआ जब पत्नी अपने बेटे को प्रेमी के साथ हाई स्कूल की परीक्षा दिलवाने आई थी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी।

हाइलाइट्स-
-पति ने पत्नी व उसके प्रेमी को मारी गोली ऑ
-गोली लगने से पत्नी की मौत, प्रेमी गंभीर घायल
-प्रेमी के साथ बेटे को परीक्षा दिलाने आई थी महिला
-खानपुर क्षेत्र के गांव खिदरपुर का है मामला

क्या है पूरा मामला
जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद के गांव गंगाहरी निवासी नरेश की 35 वर्षीय पत्नी सावित्री पिछले कई महीनो से अपने पति को छोड़कर गांव के ही सरजीत, अपने पुत्र आनंद व पुत्री खुशी के साथ नोएडा में रह रही थी। जिसको लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। वहीं आपको बता दे कि सावित्री आज अपने प्रेमी के साथ बेटे आनंद को हाई स्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए खानपुर क्षेत्र के गांव खिदरपुर स्थित सर्वोदय विद्यालय मंदिर इंटर कॉलेज में आई हुई थी। बेटे को परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंचकर वह उसका प्रेमी नलकूप के पास बैठ गए। तभी उसका पति नरेश अपने भाई व अन्य चार लोगों के साथ आया और सावित्री के सिर में व सरजीत के कंधे में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर लोग उसकी तरफ दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी व उसके साथी मौके से फरार हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेमी सरजीत को प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस ने दी जानकारी
आपको बता दे कि एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली लगने से महिला की मौत हो गई। जबकि उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम का गठन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!