Breaking
1 Jul 2025, Tue

Bulandshahr: अक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट, एक ही परिवार के छ सदस्यों की मौत

Bulandshahr:

जनपद बुलंदशहर से एक दिल दहलाने वाला मामला समाने आया है। अक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट से छ लोगों की मौत हो गई। जबकि की 3 हालत गंभीर बनी हुई है। धमाके से दो मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह बिखर गया….

क्या है मामला
मंगलवार की देर रात जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में स्थित एक मकान में आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट से एक ही परिवार दंपति, दो बेटे, एक पुत्री व एक नातिन समते छ सदस्यों की जान चली गई। जबकि तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आक्सीजन सिलेंडर के ब्लास्ट इतनी तेज था कि ब्लास्ट की आवाज को कई किलोमीटर तक सुना गया। ब्लास्ट से दो मंजिला मकान ताश की पत्तों की तरह धराशाही हो गया। जबकि मकान के लेंटर के परखच्चे उड़ गए। ब्लास्ट की सूचना पर रेस्कयू टीम मौके पर पहुंची।

बलास्ट के समय घर में मौजूद 18 लोग
आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट के समय घर में 18 लोग थे। मौके से पांच शवों को रेस्कयू कर निकाला गया। जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्लास्ट में मरने वालो की संख्या कुल छ हो गई। जबकि तीन लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाए जा रहा है। मौत की सूचना पर सभी के रिश्तेदारों इक्कठा होना शुरु हो गए है। हर किसी आंखों में आंसू है। शवों को देखते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

कैसे हुआ ब्लास्ट
जानकारी के मुताबिक रियाजुद्दीन की पत्नी 45 वर्षीय पत्नी रुखसाना सोमबार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापस आई थी। रुखसाना को सांस लेनें में काफी दिक्कत थी। जिसके कारण आक्सीजन सिलेंडर मंगाया गया था। आक्सीजन सिलेडंर लगाते समय अचानक फट गया। जिससे कारण इतना बडा हादसा हुआ। हादसे से दो मंजिला मकान धराशाही हो गया। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

डीएम एससपी मौके पर पहुंचे

आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट की सूचना पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह व एससपी समेत पुलिस प्रसाशन के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के कुल छ सदस्यों की मौत हुई है। हादसे के वक्त घर में 18 लोग थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लिया है।

एक ही परिवार के छ सदस्यों की मौत
आक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट से रियाजुद्दीन (58), पत्नी रुखसाना (45), बेटा आस मोहम्मद (26), बेटा सलमान (26), बेटी तमन्ना (24) व बेटी हिफजा (3) की मौत हो गई। एक ही परिवार के छ सदस्यों की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

कौन कौन सी टीम मौके पर पहुंची
आक्सीजन में ब्लास्ट की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस विभाग, नगर निगम की टीम, मेडिकल टीम, एनडीआऱएफ की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!