फर्रुखाबाद: जिले के सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही पूरे प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई और अधिकारियों-कर्मचारियों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।
जानकारी अनुसार संजय बंसल लंबे समय से ब्लड प्रेशर (बीपी) की समस्या से पीड़ित थे। बीते दिन दोपहर बाद वह अवकाश लेकर फर्रुखाबाद से बाहर गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें नोएडा का एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में शोक की लहर फैल गई।कर्मचारियों ने उन्हें एक सरल स्वभाव का अधिकारी बताया। कर्मचारियों ने बताया कि अपने कार्यकाल के दौरान वे जन समस्याओं के समाधान को लेकर बेहद ही तत्परता देखते थे।
संजय बंसल के आकस्मिक निधन से प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

