Breaking
24 Apr 2025, Thu

Delhi: ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त

Delhi (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर राजधानी दिल्ली से है जहां चयन समिति की बैठक में ज्ञानेश कुमार को नए मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि ज्ञानेश कुमार नए नियमों से नियुक्ति पाने वाले पहले मुख्य चुनाव आयुक्त बने है। ज्ञानेश कुमार का कार्यकाल 2029 तक रहेंगे।

हाइलाइट्स-
-ज्ञानेश कुमार होंगे नए मुख्य चुनाव आयुक्त
-चयन समिति की बैठक में लिया गया फैसला
-नए नियम से नियुक्ति पाने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त
-2029 तक संभालेंगे मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी

ज्ञानेश कुमार होंगे मुख्य चुनाव आयुक्त
सोमवार को तीन सदस्यीय चयन समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हिस्सा लिया। इस बैठक में ज्ञानेश कुमार के नाम को नए मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में राष्ट्रपति से सिफारिश की गई। आपको बता दे कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ज्ञानेश कुमार को 26वें नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किया। आपको बता दे कि ज्ञानेश कुमार नए नियमों से नियुक्ति पाने वाले पहले मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं। वहीं उनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक चलेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में मौजूद राजीव कुमार आज यानी मंगलवार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह आज यानी मंगलवार को ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कौन है ज्ञानेश कुमार  
आपको बता दे कि ज्ञानेश कुमार का जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ था उन्होंने कानपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। वहीं उन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 300 हटाने के फैसले में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के गठन में भी अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!