Delhi (समाचार टाउन डेस्क)-
खबर राजधानी दिल्ली से है जहां आज राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। इसके बाद बजट सत्र की शुरुआत होगी। वही आपको बता दे की 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेगी। बजट सत्र के दौरान विपक्ष सरकरा को कई मुद्दो पर घेरने की कोशिश करेगा।
हाइलाइट्स-
-संसद के दोनों सदन को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति
-सदन के संबोधन के बाद शुरू होगा बजट सत्र
-1 फरवरी को बजट पेश करेंगे वित्तमंत्री सीतारमण
-सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को होगा समाप्त
-सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च से होगा शुरू
दोनों सदनों को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति
बजट सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति 11:00 बजे लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद बजट सत्र की शुरुआत होगी। वही आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट को 1 फरवरी को पेश करेगी। बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 31 जनवरी शुरू होकर 13 फरवरी को समाप्त होगा। वहीं दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल को समाप्त होगा। बजट सत्र के दौरान विपक्ष महाकुंभ हादसा और वक्फ बिल पर चर्चा कर सकता है।
गुरुवार को सरकार ने बुलाई थी कर सर्वदलिय बैठक
आपको बता दे की गुरुवार को संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजीजू ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। वहीं आपको बता दे कि इस बैठक में 36 दलों के 52 नेताओं ने भाग लिया था। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नाड्डा, कांग्रेस के गौरव गोगोई और जय रामनरेश डीएमके के टीआर बालू टीएमसी के सुदीप समेत अन्य नेताओं ने भाग लिया था।